विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में विविध कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के फार्मेसी कॉलेज में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों के स्वास्थ्य सेवा में योगदान को रेखांकित करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने फार्मेसी क्षेत्र की भूमिका, अनुसंधान, नैतिकता और स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की अहमियत पर विचार रखे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य ने अपने संबोधन में भारत की फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में किरण मजूमदार-शॉ जैसी प्रमुख हस्तियों के योगदान को याद किया और फार्मासिस्टों की भूमिका को डॉक्टर व रोगी के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित नैतिक और पेशेवर मानकों का पालन करने की शपथ ली। भाषण प्रतियोगिता में आदित्य पौड्याल प्रथम, तनिषा उपाध्याय द्वितीय और वैभव जोशी तृतीय स्थान पर रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके उपरांत तृतीय वर्ष के छात्रों को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, भीमताल स्थित एनिमल हाउस का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119