महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बना रहा युवक पकड़ा -पुलिस ने दर्ज किया केस
उत्तरकाशी। शहर के मुख्य बाजार में महिलाओं और युवतियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो चोरी-छिपे बनाने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है। युवक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी अरशद अहमद अंसारी (24) के रूप में हुई है, जो बाजार में सब्जी की ठेली लगाता है।
बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे माल रोड पर एक दुकान के बाहर युवक को मोबाइल फोन से महिलाओं की फोटो-वीडियो बनाते हुए कुछ लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में कई महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पाए गए। इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर कोतवाली उत्तरकाशी पहुंचाया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।
घटना के बाद विहिप, बजरंग दल और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पदाधिकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आरोपी के फोन में सैकड़ों आपत्तिजनक फोटो-वीडियो हैं, जिसकी फारेंसिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र
UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड