विवेकानंद इंटर कालेज के अभिषेक मेहरा ने हाईस्कूल में किया विद्यालय टॉप
-इंजीनियर बनकर देश सेवा करना लक्ष्य है होनहार अभिषेक का
कविता रावल
विवेकानंद इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के होनहार छात्र अभिषेक मेहरा ने हाईस्कूल में 92 . 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है । अभिषेक मेहरा ने अपने विद्यालय सहित गंगोलीहाट का नाम रोशन किया है । अभिषेक कहते हैं वह प्रतिदिन 8 घंटा अध्ययन करते थे । उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता दादा दादी व गुरुजनों को दिया है । वह कहते हैं उनका लक्ष्य इंजीनियर बन देश सेवा करना है । अभिषेक के पिता महिपाल सिंह मेहरा विवेकानंद इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य हैं और माता मीना मेहरा ग्रहणी है । अभिषेक की इस उपलब्धि पर दादा सेवानिवृत अध्यापक चंद्र सिंह मेहरा व दादी कलावती मेहरा सहित विद्यालय परिवार व माता-पिता ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
फोटो — अभिषेक मेहरा को मिष्ठान कराते हुए माता पिता व दादी ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी