जेबीएसजी इंटर कॉलेज के तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षाफल
कविता रावल
गंगोलीहाट जे बी एस जी इंटर कॉलेज ने इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा है । हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 100% परीक्षाफल के साथ तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है जिसमे 14 वे स्थान पर दिया पंत 96.20% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई उन्होंने 500 में से 481 नंबर लाकर ये स्थान हासिल किया हिमांशु राठौर ने 500 में से 473 अंक लाकर 22 वा स्थान हासिल किया । इनका प्रतिशत94.60 रहा। जे बी एस जी के ही छात्र भूपेंद्र बिष्ट ने 94.40% अंक लाकर प्रदेश में 23 वा स्थान हासिल किया । इसी इंटर कॉलेज की छात्रा रीता ने 90.6 अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया ।



विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र रावल प्रधानाचार्य विमल कोठारी ,शिक्षिका मनीषा रावल ,पुष्प भंडारी अनिल बिष्ट ,आशीष कुमार तथा आशा डसीला सहित अभिवाहको ने सभी छात्रों को बधाई दी है । वही विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र रावल ने विद्यालय के अच्छे प्रदर्शन के लिए अभिभावकों तथा शिक्षको को बधाई दी और विद्यालय में मिष्ठान वितरण किया । प्रबंधक रावल ने कहा कि जे बी एस जी इंटर कॉलेज गंगोलीहाट का एक मात्र विद्यालय है जहां से पिछले वर्ष भी छात्र प्रदेश की मेरिट सूची में था और इस बार भी 3 छात्रों ने प्रदेश की मैरिट में स्थान प्राप्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद