धराली हर्षिल से आपदा प्रभावितों को सुरक्षित निकालने को राहत बचाव अभियान जारी, देखें वीडियो
देहरादून। धराली हर्षिल से आपदा प्रभावितों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत बचाव अभियान जारी हैं। उत्तरकाशी में मातली तथा चिन्यालीसौड़ में हेलीपैड पर रेस्क्यू किए गए लोगों को लाया जा रहा है जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इनके गंतव्य के लिए भेजे जाने के सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
प्राप्त सूचनानुसार चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर अपराह्न 12 बजे तक सेना के MI -17 और चिनुक द्वारा 74 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया है जहां परिवहन के सभी साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है । सभी को सकुशल उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम