हाथियों का हाथीखाल में तांडव, मकान की सुरक्षा दीवार तोड़ी, देखें वीडियो

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुरुवार सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास हाथी ने गोरापड़ाव के हाथीखाल गांव में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान उन्होंने घर की सुरक्षा दीवार तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा दीवार टूटने की आवाज सुनकर परिवारजन जाग गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर हाथी जंगल के तरफ चले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर --रानीखेत में 3 अगस्त से डीएससी भर्ती

जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातः 4:00 बजे हाथियों ने धर्मानन्द भट्ट के आंगन की सुरक्षा दीवार तोड़ दी। और आंगन में जमकर उत्पात मचाया। सुरक्षा दीवार टूटने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और जैसे ही खिड़कियों से बाहर देखा तो आंगन में हाथी खड़ा था। उन्होंने अंदर से ही शोर मचाना शुरू कर दिया और दूरभाष से आसपास के लोगों को सतर्क किया। ग्रामीणों के शोरगुल मचाने पर हाथी जंगल की तरफ भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्र अधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को दे दी है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को घटनास्थल भेज दिया गया है और पीड़ित को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...सिरौली कला में घर में घुसकर वारदात का आरोप, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119