चुकुम गांव में दो घर बहे, दो बहने की कगार पर   

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। तीन दिन से उफान पर रही  कोसी नदी चुकुम वासियों के लिए काहर बनकर टूटी है। मंगलवार को  दो मकान कोसी में जमीदोज हो गए तो दो मकानों में वर्तमान समय में कटाव चल रहा है।  चुकुम निवासी  राकेश राम ने बताया कि  गांव में लीला देवी पत्नी हरि राम और जयकिशन पुत्र गुसाई राम के आवास बह गए हैं।

जब कि शंकर राम पुत्र गुसाई राम एवं पूर्व प्रधान जसी राम के घर पर कटाव चल रहा है अगर पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो अन्य मकान भी बाढ़ की चपेट में  आने में देर नहीं लगेगी। लगातार कोसी के उफान पर रहने की वजह से चुकुम के लोग भयभीत है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119