जागेश्वर के विधायक मेहरा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत-

खबर शेयर करें

शिवेंद्र गोस्वामी

शहीद स्मारक धामद्यो पहुंचकर सालम के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि-

अल्मोड़ा 26 मार्च : कांग्रेस पार्टी का किला भेदकर पहली बार भाजपा से विधायक बने मोहन सिंह मेहरा शनिवार को शपथग्रहण के बाद शनिवार को जागेश्वर विधानसभा स्थित अपने गृहक्षेत्र गुणादित्य पहुंचे। मेहरा के इंतजार में जगह जगह लोग उनके स्वागत किए खड़े थे। उनके पहुंचने पर लोगों ने माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को अपने गृहक्षेत्र वापस पहुंचे। मेहरा पौंधार, जलना, लमगड़ा, चायखान, मोरनौला, जैंती, भनलेख, बिरखम, थामथोली, बाराकोट, पुभाऊं, जमाड़, भनोली होते हुए गुणादित्य पहुंचे। इन स्थानों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और उनका माल्यार्पण भी किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मेहरा ने जागेश्वर विधानसभा की जनता का आभार प्रकट किया और विधानसभा के रूके हुए विकास कार्यों को पूरा करने का आश्वासन भी लोगों को दिया। मेहरा ने कहा कि जागेश्वर धाम को पर्यटन का हब बनाने के लिए पूरे पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम लिखेगी। जिसका फायदा प्रदेश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा। कार्यक्रम के दौरान मेहरा शहीद स्मारक धामद्यो भी पहुंचे। जहां उन्होंने सालम के शहीदों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि भी दी।
सभा की अध्यक्षता लमगड़ा मण्डल के अध्यक्ष संजय डालाकोटी ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

इस मौके पर लमगड़ा ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पाण्डेय,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला पंचायत सदस्य तिलोक रावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर नैनवाल, खीमाननद पालीवाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष चतुर सिंह उर्फ पप्पू भाई, राजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान कुन्दन सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बची सिंह बिष्ट, हयाद सिंह धौनी जागेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट गोपाल बिष्ट पूर्व प्रधान राजेंद्र जोशी खीम सिंह बिष्ट प्रकाश आर्य लक्ष्मण सिंह पटवाल मदन सिंह रावत दीवान राम आर्य बलवंत नगरकोटी दिनेश गैड़ा कुंदन नगरकोटी कैलाश राणा, सुंदर बगडवाल सहित आदि लोग मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119