अल्मोड़ा की जनता पानी के लिए कर रही त्राहिमाम,जल संस्थान के आला अधिकारी ले संज्ञान : पूरन रौतेला
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि अल्मोड़े की जनता पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है और जल संस्थान विभाग अभी भी अपनी ढुलमुल नीति से बाज नहीं आ रहा है।उन्होंने कहा कि जाखनदेवी में पेयजल लाईन दुरूस्त करने के नाम पर विभाग कछुए की गति से कार्य कर रहा है और लोगों को पिछले दस दिनों से सड़कों में आकर टैंकर से पानी भरकर ले जाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस गर्मी के मौसम में जाखनदेवी के बुजुर्ग, महिलाऐं एवं बच्चे टैंकर से पानी भरकर पांच सौ मीटर दूर तक खड़ी चढ़ाई में पानी को ले जा रहे हैं जो जल संस्थान विभाग की उदासीनता और लापरवाही को दर्शाता है।श्री रौतेला ने कहा कि इसके अलावा जोशीखोला, खत्याड़ी,चौघानपाटा सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में भी पानी की लगातार किल्लत बनी हुई है।कितने मोहल्लों में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आ रहा है।पानी खुलने का कोई निश्चित समय भी जल संस्थान के द्वारा नहीं तय किया गया है जिस कारण सरकारी कर्मचारियों,व्यापारियों एवं आम जनता को भारी असुविधा हो रही है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल संस्थान के आला अधिकारी अब नींद से जागें और अल्मोड़ा में नियमित पेयजलापूर्ति निश्चित समय में करने के लिए रोस्टर बनाएं।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की जनता पेयजल की किल्लत से त्राहिमाम कर रही है और कोसी बैराज में पूरा पानी होते हुए भी जल संस्थान जनता को समुचित पेयजलापूर्ति नहीं कर पा रहा है जो साफ तौर पर जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।उन्होंने कहा की यदि अविलम्ब जल संस्थान ने अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए अल्मोड़ा वासियों को नियमित रूप से तय समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु सक्षम कार्यवाही नहीं की तो कांंग्रेस पार्टी अल्मोड़ा जल संस्थान के विरूद्ध आन्दोलनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी जल संस्थान के अधिकारियों की होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान