हार वाली 23 विधानसभा सीटों की 29 से समीक्षा करेंगे भाजपा कार्यकर्ता-
देहरादून। भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है उनकी 29 मार्च से समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिन विधानसभाओं अपेक्षा अनुरूप नहीं मिले हैं,उन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीक्षा करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में जाकर 1 अप्रेल से पूर्व बैठकें कर रिपोर्ट मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है।विधानसभा मे जाने वाले पदाधिकारियों को तीन प्रकार की बैठकें कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे समीक्षा बैठकें 29मार्च से होगी। बैठकें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक में कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा।आगामी एक अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी। विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हेतु जाने वाले पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप