जहां एक घर के अंदर चार लाश मिलने की घटना पर दिन भर चर्चा रही, वहीं मृतक महिला का पति अपने क्षेत्र में ढोल बेचते दिखाई दिया, घटना से बना अनजान

खबर शेयर करें

बागेश्वर। जिला मुख्यालय में एक घर के अंदर चार लाश मिलने की घटना जहां दिन भर चर्चा का माहौल बना रहा। वही दूसरी ओर मृतक महिला का पति अपने क्षेत्र में ढोल बेचते हुए दिखाई दिया। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भूपाल राम अभी भी घटना से अनभिज्ञ बना हुआ है। इधर पुलिस घटना में तहरीर का इंतजार कर रही है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जहां एक ओर जिला अस्पताल में एक ही परिवार के चार लोगों का देर शाम को पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम हो रहा था। तो वही घर का मुख्या अर्थात महिला का पति भूपाल राम ग्रह क्षेत्र भनार में ढोल बेचते हुए दिखाई दिया। जो अभी भी घटना से अनभिज्ञ बना हुआ हुआ है। आधुनिक युग में जहां आज लोग सेल फोन से जुड़े हुए है जो पल पल की खबर आपस के एक दूसरे को बताते है। ऐसे में एक भूपाल सिंह अपने बच्चों को जिला मुख्यालय ने किराए में रख कर बिना किसी को बताए चला जता है। इसी बीच उसके तीन बच्चों सहित पत्नी की बंद कमरे में एक सप्ताह तक लाश पड़ी रहती है जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं रखना लोगों के समझ से परे है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत, 16 घायल

लोग चर्चा कर रहे है यदि भूपाल सिंह का किसी कारण से अपने पति से कहा सुनी हुई होगी तो वह अपने बच्चों की कुशलखेम तो अवश्य जानने की कोशिश करता। लेकिन उसके द्वारा कोई जानकारी न जुटना शक के घेरे में आ रहा है। बहरहाल पुलिस मृतक के परिजनों एवं अन्य की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है। वही अलग अलग से घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119