किच्छा के इंदरपुर में खेत में पड़ा मिला महिला का शव
रुद्रपुर। ग्राम इंदरपुर में एक महिला का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर कर हत्या करने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम इंदरपुर में श्मशान घाट के निकट हरिओम पुत्र रामकेतन निवासी ग्राम इंदरपुर का नगला-लालपुर मार्ग के किनारे खेत है। शुक्रवार सुबह अनूप चौहान ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए गया था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। महिला फिरोजी रंग का सलवार कुर्ता व लाल चप्पल पहने थी। उसके गले में ताबीज भी है। गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और चेहरे पर चोट के निशान थे। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला की दुपट्टे के फंदे से हत्या की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी