नाबालिक भतीजे के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाली एचआइवी संक्रमित महिला गिरफ्तार-
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में नाबालिक भतीजे के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाली एचआइवी संक्रमित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित किशोर की एचआइवी जांच की प्रक्रिया चल रही है। आरोपित महिला के खिलाफ पाक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर निवासी एक युवक की एचआइवी से दिसंबर माह में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी को भी एचआइवी था। इस बीच वह अपने गांव पीलीभीत, पूरनपुर गई हुई थी। जहां ट्रांजिट कैंप से पहुंचे अपने 15 वर्षीय भतीजे से उसने बहला फुसलाकर संबंध बना लिए थे।
तब से यह सिलसिला चलता रहा और बाद में वे लोग वापस ट्रांजिट कैंप आ गए। यहां भी उससे संबंध बनाए गए। डरे सहमे किशोर ने मामले की जानकारी दो मार्च को अपने स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजनों ने तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार