पुलिस-प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण-निर्माण सामग्री फैलाने पर दर्जनों व्यापारियों का किया चालान-
खटीमा। नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने दूसरे दिन भी नगर के विभिन्न मार्गो पर अतिक्रमण हटाया। सड़क तक निर्माण सामग्री फैलाने पर दर्जनों व्यापारियों का चालान काटा।
मंगलवार को सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के आजाद मार्केट, खडंजा रोड, टनकपुर रोड, सब्जी मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम के अतिक्रमण हटाने के अभियान की सूचना मिलते ही व्यापारी स्वयं ही नाली से बाहर रखे सामान को हटाते नजर आए। टीम ने सोमवार को हटाए गए अतिक्रमण पर पुन: अतिक्रमण करने पर चालान काटने की कार्रवाई की। सीओ भंडारी ने व्यापारियों को हिदायत दी कि नाली के बाहर एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को फटकार लगाते हुए सामान को दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर