तेज रफ्तार कार की टक्कर से लकड़ी बीनने गई महिला की मौत
हल्द्वानी। लकड़ी बीनने जंगल गई महिला को तेज रफ्तार कार ने बेलबाबा चौकी के पास टक्कर मार दी, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रम्पुरा रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर को उनकी मां भानवती लकड़ी बीनने के लिए घर से करीब 20 किलोमीटर दूर जंगल की ओर गई थीं। जब वह बेलबाबा चौकी के पास पहुंचीं, तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी