निकाह के दबाव में महिला से मारपीट, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महिला से मारपीट और जबरन निकाह के दबाव के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उस पर निकाह का दबाव बना रहा था और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की।

कुरैशी मोहल्ला वार्ड-15 निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विवाहित है और उसके बच्चे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व से कल्लू पुत्र इकरार निवासी ग्राम दरऊ, किच्छा उस पर निकाह का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज व अभद्रता की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

महिला के अनुसार, उसने इस बारे में दरऊ ग्राम प्रधानपति को सूचना दी, तो उन्होंने उसे दरऊ बुलाया। बताया कि 26 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे जब वह अपनी भांजी के साथ वहां पहुंची, तो कल्लू ने उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

इसके बाद आरोपी ने महिला को धोखे से पुलिस चौकी आजादनगर बुलाकर जबरन समझौते का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने फिर से मारपीट की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119