संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुद्रपुर में विगत दिवस कोलकाता निवासी एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका कुछ महीनों से रुद्रपुर में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय सुचित्रा दास, पुत्री सुनील कुमार दास, निवासी गगनापुर नदिया (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), बीते कुछ महीनों से अपने फूफा शिव कुमार मल्लिक के साथ संजयनगर खेड़ा, रुद्रपुर में रह रही थी। करीब तीन-चार दिन पहले ही उसने फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप में किराए पर कमरा लिया था। रविवार सुबह वह अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

पड़ोसियों ने जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सुचित्रा को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

परिजनों के अनुसार, सुचित्रा का कुछ समय पहले पति से तलाक हो गया था और वह अपने बेटे से भी अलग रह रही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि मरने से ठीक पहले उसने हैदराबाद में रहने वाले अपने एक परिचित युवक को फोन कर आत्महत्या की बात कही थी। युवक ने तुरंत यह सूचना सुचित्रा की मां को दी, जिन्होंने रुद्रपुर में उसके फूफा को फोन कर मौके पर भेजा। फूफा पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119