युवती को धमकाकर रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

खटीमा की एक युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपकर एक युवक पर उसका पीछा करने, अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती का आरोप है कि आरोपी आमिर अली निवासी गोटिया अक्सर रास्ते में रोककर परेशान करता है और उसका पीछा भी करता है। आरोपी उसके फोटो वायरल करने की धमकी देता है और उसके एक दोश्त से रिश्ता नहीं तोड़ने पर गोली मारने की धमकी देता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

आरोपी उसके फोटो वायरल नहीं करने और उसके मित्र की जान बख्शने की एवज में दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पुलिस ने आरोपी आमिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119