मातम में बदली होली की खुशियां, सिडकुल कर्मी ने फांसी लगा जान दी
अज्ञात कारणों के चलते सिडकुल के एक कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले वह अपने बच्चों के लिए समोसे और टिक्की लेकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम रुस्तमपुर लोधा अलीगढ़ यूपी निवासी कुंवर विक्रम सिंह (37) रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह सिंह कॉलोनी में किराए पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।
शुक्रवार शाम काम से लौटते वक्त वह अपने बच्चों के लिए समोसे और टिक्की लेकर आया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी कमरे की ओर गई तो दरवाजा बंद था। पत्नी ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पड़ोसियों को बुला दरवाजा तोड़कर अंदर गए। कमरे में कुंवर विक्रम सिंह फांसी पर लटका मिला। इसके बाद उसे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिवार के लोगों से जानकारी ली। चौकी आदर्श कॉलोनी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर