संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
खटीमा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का मौत हो गई। प्रतापपुर निवासी 30 वर्षीय नकुल मण्डल भुडिया निवासी जसविन्दर सिंह के फार्म पर काम करता था और परिवार सहित फार्म पर ही बने कमरे में रहता था। गुरुवार देर शाम काम खत्म कर वह अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगडऩे लगी, जिस पर उसकी पत्नी ने फार्म स्वामी को इसकी जानकारी दी।
आनन-फानन में फार्म मालिक व परिजन उसे लेकर उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता, 10 वर्षीय पुत्र अनुज, 3 वर्षीय पुत्री अंशिका को रोता बिलखता छोड़ गये। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी