गौलापार क्षेत्र की प्लॉटिंग, प्रॉपर्टी डीलरों की खरीद-फरोख्त पर प्रशासन की नजर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में हाईकोर्ट शिफ्ट होने जा रहा है। जिसको लेकर प्रक्रिया गतिमान भी है, ऐसे में क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त भी काफी बढ़ गई है। कई प्रॉपर्टी डीलरों ने जमीनों के दाम काफी बढ़ा दिए हैं, कई जगह पर अवैध कॉलोनियां भी काटी गई है। जिनकी रजिस्ट्रियां भी मिलीभगत से की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर

फिलहाल इन सभी रजिस्ट्रियों की जांच की जाएगी, डीएम नैनीताल ने बताया जो क्षेत्र रेरा में आते हैं, उन कॉलोनियों की रेरा को पूरी जानकारी भेजी जा चुकी है, एक ही जैसा शपथ पत्र देकर रजिस्ट्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। इस संबंध में प्रशासन को एक रिपोर्ट भी मिली है, जिसमें स्टांप ड्यूटी की चोरी की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय


जिसके लिए डीएम नैनीताल द्वारा जांच एसडीएम हल्द्वानी और एसडीएम नैनीताल को सौंपी गई है। गौलापार क्षेत्र में तेजी के साथ अवैध कॉलोनियां काटी गई हैं, जिन पर प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई भी की गई है और अब उन रजिस्ट्रियों की जांच भी की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119