भालू के हमले से युवक घायल-
टनकपुर। छीनिगोठ से सटे जंगल में स्थित वन विभाग की चौकी से कुछ दूरी पर भालू ने जंगल मे सो रहे युवक पर हमला कर उसे गम्भीर रुप से घायल कर दिया।सुबह ग्रामीणो ने वन विभाग के कर्मचारियों को जब घटना की जानकारी दी तो वन विभाग की टीम,पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कंडी बीट में उत्तरी गुलिया पानी के समीप जंगल मे सो रहे युवक पर भालू ने हमला कर दिया।
जिसमे युवक का दांया पांव बुरी तरह से जख्मी हो गया है।वन विभाग की टीम घायल युवक को संयुक्त चिकित्सालय ले गई जहां चिकित्सकों ने बताया कि युवक के पैर की दो नसें कट गई है साथ ही हड्डी बुरी तरह से टूट गई है।चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसे पहले भी कई बार जंगल से बाहर को भगाया गया है।घायल युवक से उसका परिचय पूछने पर युवक ने अपना नाम जाजा बोहरा निवासी नेपाल बताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- डीएम ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा