कुमाऊं की हसीन वादियों में बिताए 3 दिन दीपिका पादुकोण व रणबीर ने क्ष सेल्फी लेने में कामयाब रहा फायरमैन उमेश-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 16 नवंबर : बिंसर में दीपिका और रणवीर के आने की खबर के बाद मंगलवार को उन्हें देखने और उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की यहां काफी भीड़ लगी रही। लेकिन किसी को भी उनके साथ सेल्फी नहीं मिल सकी। लेकिन फायर सर्विस के उमेश चंद्र सिंह ने जैसे तैसे दीपिका और रणवीर के साथ सेल्फी ले ही ली।
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अल्मोड़ा के बिनसर की हसीन वादियों का 3 दिन लुत्फ उठाने के बाद आज वापस लौट गए हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर बिनसर स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। आज दोपहर वह रिसॉर्ट से सड़क मार्ग से डीनापानी हैलीपैड पहुँचे जहाँ से करीब 3 बजे वह चॉपर से ज्योलीग्रांट के लिए चले गए।
बॉलीवुड की यह हंसीन जोड़ी का हैलीपेड पहुचने की भनक लगने के बाद वहां उनके प्रशंसको का जमावड़ा उमड़ पड़ा। दीपिका और रणवीर का दीदार करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोगो का जमावड़ा लग गया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने किसी को उनसे मिलने नही दिया ।
बतादे कि बॉलीवुड की यह चर्चित जोड़ी अपने शादी की तीसरी साल गिरह मानने के लिए विगत शनिवार को यहाँ पहुँचे थे। वह यहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने अल्मोड़ा के बिनसर स्थित रिजार्ट में ठहरे हैं। वह यहाँ तीन दिन तक रुके। रणवीर और दीपिका की विगत 14 नवम्बर को शादी की तीसरी साल गिरह थी। ऐसे में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए अल्मोड़ा के बिनसर पहुँची थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा