अवैध हथियार व शराब के साथ युवक गिरफ्तार -SSP नैनीताल के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम सिंह कैड़ा पुत्र गंगा सिंह कैड़ा, निवासी नया गांव कटान कुटलिया, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और 40 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तारी टीम:
- उ0नि0 निधि शर्मा
- हे0का0 मनजीत सिंह
- का0 राजेश सिंह
- का0 देवेन्द्र सिंह
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग