गांव की हरियाली में छिपा नशे का जहर : दौलाघट के गुरना गांव में बड़े पैमाने पर भांग की खेती, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। एक ओर प्रदेश सरकार और प्रशासन नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा जनपद के हवालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौलाघट के गुरना गांव में नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। गांव की हरियाली अब खेती की नहीं, बल्कि भांग के नशे के पौधों की हरियाली में बदल चुकी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भांग की खेती की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अमले की यहां तक पहुंच न होने के कारण नशा तस्कर बेखौफ होकर खेतों में भांग उगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर खेतों और जंगलों के किनारे भांग के पौधे झाड़ियों की तरह लहलहा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि इस अवैध खेती से क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। कई युवक अब भांग और अन्य नशे के पदार्थों के सेवन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे सामाजिक वातावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही इस भांग की खेती को नष्ट नहीं किया गया तो यह पूरे क्षेत्र को नशे की गिरफ्त में ले सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे स्वयं अभियान चलाकर इस खेती को नष्ट करेंगे। उन्होंने साथ ही नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119