हाईवे में कार और कैंटर में टक्कर, युवक गंभीर घायल
चम्पावत। टनकपुर चम्पावत हाईवे में चल्थी के पास कार और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोहाघाट निवासी एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लोहाघाट से टनकपुर को आ रही कार की चल्थी के पास कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में लोहाघाट निवासी 24 वर्षीय शिवांश पुत्र नरेश लाल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लाया गया। डॉ. गुरप्रीत ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज