दुष्कर्म का आरोपी युवक और सहयोगी महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर। महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी और उसकी मदद करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकासखंड के एक गांव की रहने वाली महिला ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह पति से नाराज होकर अपनी ताई के घर गई थी। जब उसके माता-पिता ताई के घर आए तो वहां उसकी माता-पिता से कहासुनी हो गई। इस पर वह वहां से चली आई। इस बीच 24 सितंबर को उसे खटीमा में उसकी परिचित चौड़ापानी नगरा तराई निवासी मीना खोलिया मिली। उसे उसने आपबीती सुनाई तो वह अपने घर ले गई। देर शाम मीना ने घर पर दमगड़ा निवासी अपने भतीजे मनोहर सिंह खोलिया को बुलाया।
आरोप है कि मीना उसे खींचकर कमरे में ले गई और भतीजे को भी कमरे में लाकर बाहर से कुंडा लगा दिया। आरोप है कि उसके भतीजे ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 64(1), 127(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने मामले की जांच महिला उप निरीक्षक संतोषी नेगी को सौंपी। उप निरीक्षक नेगी ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मनोहर सिंह खोलिया व मीना खोलिया को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत