रानीखेत क्षेत्र में गधेरे में बहकर युवक की मौत
अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह खतरे की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को रानीखेत क्षेत्र में कुंजगढ़ नदी की सहायक धाराएं तितालीखेत और भैंसकुरी गधेरा रौद्र रूप में आ गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताड़ीखेत ब्लॉक के कुड़कौली गांव निवासी कपिल पंत (35) पुत्र दिनेश चंद्र पंत देवलीखेत गांव में श्राद्ध में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान बिनसर के पास बहने वाले भैंसकुरी गधेरा को पार करने का प्रयास करते समय वह अपनी मोटरसाइकिल सहित तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उनका शव बरामद कर लिया गया। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार बारिश से प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और गधेरों के पास जाने से बचने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर