दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर। दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज की है।
कटोराताल चैकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय भांजी उनके घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। बताया कि शनिवार की रात वह घर में बिना बताए कहीं चली गई है। उसकी हर संभव स्थान पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया कि उन्हें देहरादून निवासी सूरज नाम के लड़के पर शक है। पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर, टीचर कालोनी निवासी 16 वर्षीय छात्र ने पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री बीते कल रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे कोचिंग के लिए गई थी जो 4 बजे के आसपास घर आ जाती है परंतु वह घर नहीं पहुंची जिसकी तमाम संभावित स्थानों पर खोजबीन की, परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनो किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार