वोटर लिस्ट में नाम के लिए 28 नवंबर तक दावा कर सकेंगे युवा
नैनीताल। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक फोटोयुक्त मतदाता सूची निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा अपने नाम सूची में शामिल कराने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल पीआर चौहान ने बताया कि नौ व 10 नवंबर और 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
इस अवधि में एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने व एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले सभी युवा प्रारूप- 6 भर सकते हैं। ये सभी फॉर्म बीएलओ के पास निशुल्क उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा प्रारूप- 6, 6(क), 6(ख), 7 और 8 बीएलओ, तहसील कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल से निशुल्क प्राप्त किया जा सकेगा। सभी प्रारूप विभागीय वेबसाइट voters.portal.eci.gov.in और www.nvsp.in व वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से भी मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपना दावा मतदेय स्थल पर जाकर अपने बीएलओ को दिनांक 28 नवंबर से पूर्व जमा कर दें। किसी भी तरह की शिकायत व सुझाव टोल फ्री नंबर 05942-1950 पर दिया जा सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम