दीवाली को लेकर यूपीसीएल में बना स्पेशल कंट्रोल रूम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दीवाली में बिजली का पुख्ता इंतजाम किए जाने को ऊर्जा निगम मुख्यालय में स्पेशल कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। अधिशासी अभियंता मयूर देव सिंह को नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया।  एमडी अनिल कुमार ने बताया कि दीवाली के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को सभी इंजीनियरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी का जिम्मा रहेगा कि वे कंट्रोल में आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तत्काल बिजली आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित कराई जाएगी। ओवर लोडिंग समेत अन्य दिक्कतें न हों, इसके लिए सब स्टेशनों समेत सभी ट्रांसफार्मरों की मॉनिटरिंग और लाईनों में लगे इन्सुलेटर की स्थिति का निरीक्षण हर दिन सुनिश्चित करना होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119