युकां नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सुमित

खबर शेयर करें

गदरपुर। युवक कांग्रेस कमेटी के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुमित सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 28 वर्ष सुमित सिंह का शव कमरे के अंदर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक सुमित सिंह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।


गांधी नगर वार्ड नंबर दो में रहने वाली पूर्व पलिका अध्यक्ष लीलावती के पुत्र अनिल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह युवक कांग्रेस कमेटी का गदरपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष था। रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अनिल सिंह ने अपनी पत्नी चन्द्रा सिंह से कमरे के अंदर सो रहे सुमित सिंह को उठाने के लिए कहा। कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी सुमित सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया तो अनिल सिंह ने पास में रहने वाले उसके दोस्तों को बुलाया और दरवाजा खुलवाकर सुमित सिंह को उठाने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे दोस्तों और परिजनों के काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने जैसे तैसे दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो बेड पर सुमित सिंह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  युवक पर बेटी के फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप

सुमित सिंह को मृत अवस्था में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित सिंह की मौत की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ पूर्व पालिका अध्यक्ष लीलावती के आवास पर एकत्र हो गई। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज, सभासद ऋषभ कंबोज, बृजेश चौधरी, अमरजीत सिंह, पूर्व सभासद मोहम्मद रफी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेकचंद कंबोज सहित तमाम संगठनों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना गदरपुर से उपनिरीक्षक चंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों का कहना था कि सुमित सिंह देर रात्रि बाहर से लौटा था और करीब दो बजे खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। सुमित सिंह को रोजमर्रा देर से उठने की आदत थी। रविवार को एक बजे के बाद भी जब वह नहीं उठा तो करीब दो बजे उसके पिता अनिल सिंह ने पत्नी चंद्रा सिंह से उसे उठाने के लिए कहा था। चार भाई-बहनों के परिवार में सुमित सिंह सबसे बड़ा था। थाना अध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि सुमित सिंह की मौत किस कारण से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही चल सकेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119