दुःखद…डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत
खटीमा। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। यूपी सीमा सटे गिधौर निवासी शीतल (22 वर्ष) पत्नी हरीश को तबियत खराब होने पर शनिवार देर शाम उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। हरीश ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। उसकी डिलीवरी शनिवार को निजी अस्पताल में हुई। उसने पुत्र को जन्म लिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। देर शाम शीतल की तबीयत बिगड़ी तो उसे वह सरकारी अस्पताल खटीमा लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरीश ने बताया कि उसका विवाह 20 अप्रैल 2022 को टनकपुर निवासी शीतल से हुआ था। रविवार को एसआई पंकज सिंह महर ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव को मायके वाले टनकपुर ले गये। मृतक विवाहिता की मां शांति देवी ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट