उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी
–पात्र दानदाताओं से सात दिन में आपत्ति दर्ज कराने की अपील, मंदिर परिसर और पंजीकृत कार्यालय में चस्पा हुई सूची
अल्मोड़ा, 8 सितंबर। श्री नैथना देवी मंदिर विकास समिति, नौबाड़ा की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। समिति की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार सूची को 22 अगस्त 2026 को नैथना देवी मंदिर परिसर, नौबाड़ा तथा संस्था के पंजीकृत कार्यालय ग्राम एवं पोस्ट नौबाड़ा, तहसील द्वाराहाट में चस्पा किया गया।
समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश दत्त गौड़ की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि सूची डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, अल्मोड़ा मंडल के 19 अगस्त 2026 के पत्रांक 221 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई है।
समिति के बायलॉज के नियम 5(1) के अनुसार वर्ष 2006 से 3 फरवरी 2026 तक 551 रुपये या उससे अधिक दान देने वाले पात्र दानदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।
नाम सूची में नहीं तो सात दिन में दर्ज कराएं आपत्ति
समिति ने ऐसे पात्र दानदाताओं से आपत्ति आमंत्रित की है, जिन्होंने 3 फरवरी 2026 से पूर्व 551 रुपये या उससे अधिक का दान दिया है, लेकिन उनका नाम 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची में शामिल नहीं है।
संबंधित दानदाता आपत्ति अथवा आवेदन पत्र, दान रसीद की प्रति और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति के साथ समाचार प्रकाशन के सात दिनों के भीतर डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय, अल्मोड़ा मंडल को अपनी आपत्ति भेज सकते हैं अथवा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
आगामी चुनाव और पंजीकरण नवीनीकरण से जुड़ी प्रक्रिया
समिति ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना किसी प्रकार का विज्ञापन नहीं, बल्कि मंदिर समिति की आगामी वार्षिक आम सभा, चुनाव एवं पंजीकरण नवीनीकरण की आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत जारी की गई सार्वजनिक सूचना है।
समिति के अनुसार इसका उद्देश्य पात्र दानदाताओं को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर देना है, ताकि कोई भी पात्र दानदाता प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।
समिति ने जनहित में समाचार पत्रों से भी इस सार्वजनिक सूचना को निःशुल्क प्रकाशित करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक संबंधित दानदाताओं तक जानकारी पहुंच सके और वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें।
संपर्क:
गणेश दत्त गौड़, पूर्व अध्यक्ष
श्री नैथना देवी मंदिर विकास समिति, नौबाड़ा
मोबाइल: 9818740597
ई-मेल: [email protected]
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
uttarakhand-चकले के पीछे छिपाकर रखी थी स्मैक -60 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार