पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार की योजनाओं की मिली स्वीकृति: महाराज-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी अल्मोड़ा

कांग्रेस राज में जमकर हुए भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले-

पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकलांग विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन को 1200 रुपए से बढ़ाकर 1500 करने के साथ-साथ भोजन माताओं, आशा और आंगनवाडी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1800 रूपये की बढ़ोत्तरी की है।


सोमवार को एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत नौगांवखाल, रणस्वा, धरासू और तुन्नाखाल आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान उन्होने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिया है। डबल इंजन की सरकार के कारण ही उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का जो कि मेरा वर्षों पुराना स्वप्न था वह आज पूरा हो रहा है। जबकि कांग्रेस राज प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले होते रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


श्री सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार में उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार की धनराशि की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई स्टेज-3 के तहत 7 मोटर मार्गो जिनकी लंबाई 65.75 किमी है की सैद्धांतिक स्वीकृति के पश्चात डीपीआर गठन की कार्यवाही की जा रही है और दुधारखाल-रीठाखाल के मध्य नयार नदी पर 9 करोड़ की लागत से मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


भाजपा प्रत्याशी श्री महाराज ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 करोड़ 84 लाख 83 हजार की 5 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई जिनसे 210 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा अनेक विकास कार्य किए गए हैं और आगे भी कई योजनाओं पर कार्य किया जाना है। भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास” की अवधारणा को लेकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता करती है। हमें गर्व है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ समृद्धशाली राष्ट्रों की श्रेणी खड़ा हो चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर विधानसभा क्षेत्र के बणेथ वैण्ड और रिंगवाडी में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने टोपरिया, भदमोली, खतिगांव, मलेथा, गुराण तल्ला, गुराण मल्ला, सुनाहलाई और स्योली में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी वीरोंखाल मण्डल के कोठिला, ढुलखोली, भटवाडो, घनश्याली, कोलरी, तलाई और घोडियाणा में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट मांगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119