जमानत की आस में हाई कोर्ट पहुंचे मंत्री रेखा आर्या के पति-भतीजे, अदालत ने फिलहाल नहीं दी राहत
-1 दिसंबर तक सरकार से मांगा केस का अपडेट, एससी/एसटी अदालत से पहले ही खारिज हो चुकी है जमानत
नैनीताल। जेल में बंद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर को हाई कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिल सकी। दोनों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार को मंगलवार, 1 दिसंबर तक मामले की वर्तमान स्थिति अदालत के समक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत के इस निर्देश के बाद दोनों की जमानत पर फैसला फिलहाल टल गया है।
दोनों आरोपियों ने हाई कोर्ट में अलग-अलग जमानत याचिकाएं दाखिल कर पुलिस और एसआईटी की कार्रवाई को गलत तथ्यों पर आधारित बताया है। इससे पहले 26 नवंबर 2026 को देहरादून की विशेष एससी/एसटी अदालत दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर चुकी है। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद दोनों ने हाई कोर्ट का रुख किया।
मामले की शुरुआत 15 अक्टूबर 2026 को हुई थी, जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए कंपनियों के निदेशक पद से हटाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत अपशब्द कहने के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरधारी लाल साहू फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए गठित नौ सदस्यीय एसआईटी ने दबिश देकर साहू और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : सड़क हादसों पर सीएम धामी सख्त -प्रदेशभर में चलेगा विशेष सुरक्षा अभियान
हनी ट्रैप मामले में मुख्य आरोपी ज्योति की गिरफ्तारी का रास्ता साफ, पुलिस ने तेज की तलाश
जागेश्वर संग्रहालय से मूर्तियां दिल्ली ले जाने की आशंका पर भड़के ग्रामीण -पुरातत्व विभाग की टीम का विरोध