आगामी 1 सितंबर से पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर नियमित उड़ान संचालित की जाएगी

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/ देहरादून – उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री हरदीप पुरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि आगामी 1 सितंबर से पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर नियमित उड़ान संचालित की जाएगी। एक 20 सीटर विमान की नियमित सेवा उक्त तिथि से प्रारंभ हो जाएगी साथ ही चिनियालीसौड उत्तरकाशी और गौचर चमोली हवाई पट्टियों पर हवाई सेवाओं के लिए मंत्रालय होमवर्क करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के दौरान सरयू में बहा 8 वर्षीय मासूम -तलाश जारी

सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन आधारित प्रदेश है, चार धाम दर्शन हेतु विश्व भर के श्रद्धालु यहां आते हैं इसलिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जहां यात्रियों, श्रद्धालुओं को सुविधा होगी वही राज्य की आर्थिकी और पर्यटन बढ़ेगा। सांसद बलूनी ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई अड्डे निर्माण हेतु मंत्रालय गंभीर है इससे कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन में चार चांद लगेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा

सांसद बलूनी ने कहा कि मंत्री जी ने बहुत सकारात्मक तरीके से उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के विषय पर सहयोगात्मक रूप दिखाया और कहा कि प्रत्येक 10-15 दिन में वे सांसद बलूनी के साथ उत्तराखंड की हवाई सेवाओं पर चर्चा करेंगे बाकी तेजी से उत्तराखंड के विषयों पर काम आगे बढ़ सके।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119