उपनल कार्यालय हल्द्वानी में मनाया गया 76वॉ गणतन्त्र दिवस

खबर शेयर करें

76वॉ गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी को उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कार्यालय हिमगिरी आदर्श नगर पीलीकोठी हल्द्वानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

वरिष्ठ मुख्य परियोजना अधिकारी कर्नल आलोक पाण्डे, (अप्रा) ने गणतन्त्र दिसव की महत्वता के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके व पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव और हर्ष का दिन है. वो दिन, जिस दिन हमारे पूर्वजों के अथक संघर्ष और बलिदानों से, 75 साल पहले, हमने एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित की थी. एक ऐसी जमीन, जहाँ हर नागरिक को, चाहे वो किसी भी धर्म, जाति या भाषा का हो, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  निर्दलीय लोटनी बने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष

सभी उपनल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को इस पावन दिवस की बधाई देते हुए, सभी कर्मचारियों द्वारा अपना कार्य कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किये जाने पर उनका मनोबल बड़ाया और कर्मचारियों को अपना कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से किये जाने के साथ ही उपनल की गरिमा को बनाये रखने में अपना-अपना योगदान दिये जाने हेतु कहा गया।

अपने विचार में उनके द्वारा पर्यावरण में विशेष ध्यान दिया गया तथा इसे हमें आने वाली पीड़ियों को बचाने हेतु उन्हें भी जागरूक करना होगा व हर आने वाले विशेष अवसर पर अपने घर व आस पास एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने के साथ ही समाज को भी पर्यावरण को बचाने हेतु प्रेरित करने को कहा। पलास्टिक या पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने के साथ ही पेपर बैग या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें। उनके द्वारा देश में बड़ते हुए बुराईयों, भ्रष्टाचार एवं समाज में आ रही गलत प्रवृतियों से दूर रहने को कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नगर निगम मेयर पद पर दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट 387 वोट से आगे

इस पावन दिवस पर ले. कर्नल गोविन्द सिंह कन्याल (अप्रा) क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी द्वितीय एवं उपनल कर्मचारी नारायण सिंह, महेश चन्द्र लोहनी, अनीता राणा, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पंकज मासीवाल, लक्ष्मण सिंह, श्री गणेश गिरी, विनोद महरा, गोकुल सिंह, इन्द्र सिंह कार्की, हिमांशु अधिकारी, अल्का भाकुनी, नागेन्द्र बिष्ट, मोहन सिंह खाती, सुरेन्द्र सिंह होलरिया, जयपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह कन्याल, एड. दिनेश चन्द्र मिश्रा कानूनी सलाहकार उपनल, अन्य आगन्तुक राजा पर्यावरण मित्र ने अपनी सहभागिता की। इस राष्ट्रीय पर्व को संविधान की रक्षा का प्रण लेते हुए अपने कर्तव्यों पर अग्रसर होने होने की होने की शपथ ली गयी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119