तहसील में पेंशनरों का सातवें दिन का धरना जारी
एस आर चंद्रा की रिपोर्ट
भिकियासैंण। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का धरना सातवें दिन तहसील मुख्यालय में जारी रहा। कार्यक्रम में चौखुटिया विकासखंड के पेंशनरों ने भागीदारी की। बैठक में राम गंगा शाखा के अध्यक्ष तुला सिंह तडिय़ाल ने कहा कि सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है। उन्होंने कहा पेंशनर्स पूरे प्रदेश में आंदोलनरत हैं। सभी जिलों से इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। सौ वर्ष की उम्र पार कर चुके इन्द्र सिंह अधिकारी भी धरना देने तहसील मुख्यालय में पहुंचे।
इससे आंदोलनकारियों के उत्साह का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने पेंशनर्स के मुद्दे को विधानसभा में उठाने के लिए केदारनाथ के विधायक मनोज रावत का धन्यवाद किया। बैठक को पीसी उपाध्याय, केएन कबड्वाल, शोबन सिंह मावड़ी, गंगा दत्त जोशी, भुवन चंद गौड़, डॉ. विश्वंबर दत्त सती, पीतांबर दत्त पपनै, तुला सिंह तडिय़ाल, खीमानंद जोशी, चन्द्र सिंह रौतेला, कैलाश चन्द्र जोशी, तिलराम आर्य, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, केएस मेहता, गंगा दत्त शर्मा, मोहन सिंह नेगी आदि ने संबोधित किया। बैठक में पांच सितंबर को शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पर भी सहमति बनी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-कार के नीचे मिली नवजात ने तोड़ा दम -मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार, चर्च के पास छोड़कर भागे थे
ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो चलाया तो खैर नहीं! -₹1,000 जुर्माना और 6 महीने की जेल का दावा
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट