विधायक मीणा गंगोला ने दो पीडि़त परिवारों को दिए चेक

खबर शेयर करें 👉

हरगोविंद रावल की रिपोर्ट

गंगोलीहाट। विगत 20 जुलाई को गंगोलीहाट के पाली निवासी 10 वर्षीय बालक गणेश राम पुत्र अर्जुन राम को गुलदार ने हमला कर निवाला बना लिया था। वहीं 13 जून को जरमाल गांव में 3 वर्षीय नेपाली बच्ची रिया पुत्री होम बहादुर की गुलदार के हमले में ही मृत्यु हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विधायक मीना गंगोला द्वारा दोनों पीडि़त परिवारों को वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में 4-4 लाख की मुआवजा राशि के चेक दिए गए। इस दौरान वन विभाग के वन दरोगा मोहन चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह महरा, वन आरक्षी कमलेश सिंह, कार्यालय प्रभारी भरत सिंह बोरा, गंगोलीहाट रेंजर उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119