ताड़ीखेत ब्लॉक से 7 किलोमीटर दूर 87 वर्षीय वृद्धा का क्षत-विक्षत शव बरामद-

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत । रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड से लगभग 7 किलोमीटर दूर ऊणी महादेव जाने वाले मोटर मार्ग के पास स्थित भैजियाधारा मोड़ के नीचे 87 वर्षीय वृद्धा का क्ष‌त विक्षत शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मच गया। वृद्धा के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से क्षत विक्षत नोचा गया है, जिस कारण ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रभारी तहसीलदार निशा रानी और वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी टम्टा सहित पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ग्रामीणों ने पथुली क्षेत्र में तेंदुए के आतंक की सूचना वन विभाग को दी थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी परिणति एक वृद्धा की जान के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं ब्लाक प्रमुख हीरा रावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग और राजस्व विभाग के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक चिकित्सालय रानीखेत भेजा। उप राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119