हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सांसद अजय भट्ट को पत्र लिखकर दी जानकारी, फार्मासिस्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही देरी
हल्द्वानी। हल्द्वानी के देव विहार, पांडे नवाड़ क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) वेलनेस सेंटर को शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सेंटर के लिए चिह्नित भवन का नवीनीकरण पूरा हो चुका है और आवश्यक फर्नीचर व चिकित्सा उपकरणों की खरीद भी कर ली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 16 अक्टूबर 2026 को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र के अनुसार, भवन को CGHS देहरादून को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सेंटर के संचालन से संबंधित कुछ औपचारिकताएं अभी पूरी होनी बाकी हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि फार्मासिस्ट की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया न्यायालय में लंबित एक मामले के कारण प्रभावित हुई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि सांसद अजय भट्ट ने 6 सितंबर 2026 को पत्र लिखकर हल्द्वानी में CGHS वेलनेस सेंटर को जल्द शुरू करने का मुद्दा उठाया था। अब भवन के नवीनीकरण और उपकरणों की खरीद पूरी होने के बाद सेंटर के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।
वेलनेस सेंटर शुरू होने से क्षेत्र के पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि, सेंटर के संचालन की निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार पत्राचार और प्रयासों के चलते सेंटर शुरू करने की दिशा में प्रगति हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई
हल्द्वानी के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत -महिला हिरासत में