आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
मोटाहल्दू (नैनीताल )। आदर्श रामलीला कमेटी, जयपुर बीसा व पदमपुर देवलिया, मोटाहल्दू में आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस पर कैकई-मंथरा संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के उस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत किया, जिसमें मंथरा कैकई को राजा दशरथ से अपने वरदान मांगने के लिए प्रेरित करती है। इस प्रसंग के माध्यम से कैकई के मन में उत्पन्न हुए परिवर्तन और भगवान श्रीराम के वनवास की पृष्ठभूमि को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष राकेश बिष्ट ने मुख्य अतिथि का बैच अलंकरण व राम का पट्टा पहननाकर स्वागत किया। वहीं पदमपुर देवरिया के ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने पत्रकार ईश्वरी दत्त भट्ट का बैज अलंकरण व श्रीराम का पट्टा पहनकर स्वागत किया। आयोजन के दौरान रामलीला के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया गया। रामलीला के माध्यम से दर्शकों को मर्यादा, कर्तव्य, पारिवारिक संबंधों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
रामलीला के चतुर्थ दिवस पर प्रस्तुत कैकई-मंथरा संवाद ने दर्शकों को रामायण के घटनाक्रम से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि व्यक्ति के निर्णयों का प्रभाव परिवार, समाज और जीवन की दिशा पर पड़ता है। आयोजन में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कमेटी की ओर से रामलीला के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।
संरक्षक मंडल में दिनेश आर्य, ग्राम प्रधान पदमपुर देवलिया रमेश जोशी, राकेश आर्य, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश बिष्ट, उपाध्यक्ष महेश चंद्र कड़वाल, सचिव नवीन चंद्र दुर्गापाल एवं गगन बिष्ट, उपसचिव योगेश कपिल, कमल बिष्ट एवं सुशील डौडियाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश डौडियाल, मेला इंचार्ज मुकेश दुर्गापाल एवं रवि कड़वाल, स्टेज डायरेक्टर जगदीश चंद्र कड़वाल, संगीत डायरेक्टर पान सिंह कार्की एवं हृदयेश चोपड़ा, स्टोर इंचार्ज दीपक सिंह बिष्ट, आनंद बल्लभ पाठक, कीर्ति पाठक एवं आनंद कबड़वाल, मीडिया प्रभारी अजय कबड़वाल, देव सिंह बिष्ट एवं विक्की पाठक, संगठन मंत्री दीपक दुर्गापाल, पवन बुधानी, रोहित दुर्गापाल, पवन मनराल, विनोद कड़वाल, दीवान सिंह शैतेला एवं मुकुल कुमार, मेकअप इंचार्ज पूरन बिष्ट आदि रहे।
आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। चतुर्थ दिवस की लीला में कैकई-मंथरा संवाद के मंचन ने रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई
हल्द्वानी के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत -महिला हिरासत में
ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच एमओयू, सैनिकों व उनके परिवारों को मिलेंगी असीमित छात्रवृत्तियां