चंपावत जिले के पास पहाड़ी खिसकने से एक कार के ऊपर बोल्डर गिरा, एक घायल
चम्पावत। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से हर दिन हादसे हो रहे है। पहले नैनीताल केे मंगोली के पास हरियाणा के पर्यटकों की कार के ऊपर बोल्डर गिरा। हादसे मेें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीररूप से घायल हो गई। इसके बदरीनाथ हाइवे पर कार के ऊपर बोल्डर गिरा, यहां भी प्रवक्ता की मौत हो गई। अब चंपावत जिले के पास पहाड़ी खिसकने से एक कार के ऊपर बोल्डर गिरा गया। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है।बताया जा रहा है कि चंपावत के स्वाला के पास भू-स्खलन होने से पहाड़ का 300 मीटर का हिस्सा सडक़ पर आ गया है।
राहत की बात ये रही कि इस दौरान सडक़ पर कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ी तबाही मच सकती थी। पहाडी़ खिसकने के 20 मिनट पूर्व टनकपुर की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या यूके 03टीए1357 पर बोल्डर आने से कार में सवार खेतीखान निवासी बृजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।सडक़ बंद होने से चम्पावत और टनकपुर की ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। जल्दी सडक़ खुलने की संभावना नहीं है। प्रशासन ने रोडवेज की बसों एवं निजी वाहनों को चम्पावत और टनकपुर की ओर भेजना शुरू कर दिया है। वहीं हादसे में घायल को 108 द्वारा जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं सडक़ के दोनों ओर वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि मलबा अत्यधिक होने से आज शाम तक सडक़ खुलने की संभावना नहीं है। पुलिस ने टनकपुर ककरालीगेट और चम्पावत में वाहनों को रोक दिया है। निजी वाहन चालकों से वापस लौटने की अपील की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर