रामनगर में दिनदहाड़े युवक पर चलाई गोली -इलाके में मचा हड़कंप
रामनगर में दिनदहाड़े एक युवक पर गैस गोदाम रोड के समीप मोहल्ला ऊंटपड़ाव में पर एक बाइक सवार युवक को करीब 6 बाइकों से 17 से 18 अज्ञात लोगों ने घेर कर उस पर गोली चला दी, जिसमें यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी मुकुल आर्य 22 वर्ष शनिवार शाम बाइक से गैस गोदाम रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रुककर दुकान में समान खरीद रहा था, करीब 6 बाइकों पर 17 से 18 अज्ञात युवक आए और उन्होंने मुकुल को घेर कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उस पर गोली चला दी।
गोली मुकुल के उल्टे हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिनदहाड़े घटित घटना के बाद इलाके में जहां एक और हड़कंप मचा है। सीओ सुमित पांडे ने बताया की इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें रवाना कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल