भीमताल झील में मिला अज्ञात युवती का शव -पुलिस शिनाख्त में जुटी
भीमताल झील के ठंडी सड़क में शनिवार की सुबह एक युवती का शव तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे झील से बाहर निकाला। पुलिस ने युवती की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की पर उसके पास से कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव को पुलिस ने शिनाख्त के लिए मोचर्ररी में रखा है।
युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और लोगों तरह-तरह के कयास लगाने लगे। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया सुबह उन्हें झील में एक युवती के शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को झील से बाहर निकाला। बताया शव एक- दो दिन पुराना है। युवती के शरीर में शादीशुदा होने के कोई पहचान नहीं मिली है। युवती की उम्र 24 से 26 साल के बीच होगी। उसके पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
बताया शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है। थाने में किसी की भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। आसपास के सभी थानों व चौकियों को सूचना दे दी है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न