हैड़ाखान मार्ग पर ऑटो और पिकअप वाहन में हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी:-काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग पर ऑटो और पिकअप वाहन में हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी बाद मैं मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार 2 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पटवारी क्षेत्र का है लेकिन काठगोदाम पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ऑटो हैड़ाखान से काठगोदाम को आ रहा था जबकि पिकअप वाहन काठगोदाम से हैड़ाखान को जा रहा था। हादसे का कारण पहाड़ के सड़क की तीव्र मोड़ ढाल होने के कारण दोनों वाहनों का भिड़ंत हो सकता है। पूरी घटना को पटवारी चौकी को सूचित किया गया है घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई