रसोई में खाना बना रही महिला को सांप ने डसा – अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत
रसोई में खाना बनाते समय महिला को सांप ने डस लिया। जिसके बाद स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दिनेशपुर नगर के निकटवर्ती बसंतीपुर गांव निवासी विकास अधिकारी की पत्नी शांति अधिकारी (54) गुरुवार को रसोई घर में खाना बना रही थी, इस दौरान जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। आनन-फानन में स्वजन उन्हें बाजपुर ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी।
मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के अनुसार मृतक की एक पुत्री है जिसका विवाह हो चुका है। उनके देवर प्रकाश अधिकारी पत्रकार हैं। मौत की खबर पाकर उनके घर में लोगों का तांता लगा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा