शादी के नाम पर धोखाधड़ी : लोहाघाट निवासी युवती तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के आरोप में चंपावत के लोहाघाट निवासी युवती तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की और उसके परिजनों ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर युवक और उसके पिता से 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली।
सिडकुल के औरंगाबाद निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले योगग्राम पतंजलि में उसके पुत्र सुमित सिंह की मुलाकात चम्पावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के रुद्रमाली निवासी युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में दोस्ती हो गई और एक दूसरे से शादी करने को भी राजी हो गए। दोनों परिवारों की रजामंदी से रिश्ता तय हो गया। दोनों परिवार आपस में काफी घुल मिल गये और बातचीत करना शुरू कर दिया। इस कारण युवती का उनके घर आना जाना शुरू हो गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी