खनन का काम करने वाले एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत

खबर शेयर करें 👉

नदी क्षेत्र में खनन का काम करने वाले एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि रामनगर चुनाखान हरिपुरा निवासी 19 वर्षीय सुनील पुत्र वीर राम कई दिनों से कोसी नदी में खनन उठान के काम में लगा हुआ था। सोमवार को वह खड़ंजा गेट पर तैनात था। बताया कि कोसी नदी से एक ट्रैक्टर के आते ही वह ट्रैक्टर पर बैठ गया। कुछ ही देर में खनन में ट्रैक्टर से नीचे युवक गिर गया। चालक बजब तक कुछ समझता तब तक युवक टायर के नीचे आ गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

आसपास के लोग युवक को सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी वहीं खनन से भरे ट्रैक्टर से उसकी मौत होने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया बताया कि युवक खनन का काम कई दिनों से कर रहा था।युवक  खडंजा गेट के आसपास रहता था।उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119